Breaking
Mon. Jun 2nd, 2025

खेल उत्‍सव – 2023 के छठवें दिवस पर क्रिकेट मैच में हुआ साहसिक प्रदर्शन  

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में 12 दिवसीय खेल उत्‍सव 2023 के छठे दिवस पर प्रथम क्रिकेट मैच साइंस व कंप्यूटर संकाय बनाम कृषि संकाय के मध्य हुआ। जिसमें साइंस व कंप्यूटर संकाय ने जीत दर्ज की। दूसरा क्रिकेट मैच मैनेजमेंट संकाय बनाम पैरामेडिकल के मध्य हुआ। जिसमें पैरामेडिकल ने जीत दर्ज।

             इस दौरान मुख्य अतिथि के. के. तिवारी, सहायक संचालक शिक्षा विभाग, छतरपुर, विशिष्‍ट अतिथि श्री विपिन अवस्थी डायरेक्‍टर संजल ग्रुप ऑफ एजूकेशंन, राम हेत व्यास APC शिक्षा विभाग छतरपुर और विनय चौरसिया डायरेक्‍टर ऑफ पैप्‍टेक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्‍द्र सिंह गौतम ने की। अतिथियों ने सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं स्वर्गीय श्री बलवीर सिंह गौतम के चित्र पर माल्यार्पण कर मैच प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की। मंचासीन अतिथियों का स्वागत कुलाधिपति महोदय ने पुष्प  गुच्‍छ भेंट कर किया।

            स्वागत भाषण में कुलाधिपति महोदय ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि इस खेल उत्सव में आपकी गरिमामयी उपस्थिति से हम अभिभूत है। शिक्षणतर गतिविधियो के साथ-साथ खेल प्रतियोगितओं का आयोजन विश्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

            मुख्य अतिथि के. के. तिवारी ने कहा कि खेल का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य की ही सीमा नहीं होता है, बल्कि यह हमारे मनोविज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है। खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और हमें खुश और स्‍वस्‍थ्‍य रखता है। खेल एक महान सामाजिक संगठन भी है।

            विशिष्ट अतिथि श्री विपिन अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थियों में सहिष्णुता, धैर्य और भाईचारे की भावना का विकास खेल प्रतियोगिताओं द्वारा ही आता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है।

            विशिष्ट अतिथि राम हेत व्यास ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्‍वस्‍थ्‍य मस्तिष्‍क निवास करता है। खेल से शरीर स्वस्थ होता है। इससे दैनिक जीवन में ऊर्जा का संचार होता है और हमारा तन और मन दोनों स्‍वस्‍थ्‍य रहते है।

            विशिष्ट अतिथि विनय चौरसिया ने कहा कि खेल संज्ञानात्मक विकास को आगे बढ़ाता है और साथ ही साथ खेल कल्पनाशीलता और सृजनात्मक को बढ़ावा देता हैं।  खेल शारीरिक और क्रियात्मक विकास को भी बढ़ावा देता है।

            क्रिकेट मैच कमेन्‍ट्री में कुलदीप खरे एवं अम्‍पायर में ओमप्रकाश एवं राहुल रैकवार की प्रमुख भूमिका रही। खेल उत्‍सव 2023 की आयोजन समिति के डॉ. शिवेन्‍द्र सिंह परमार, डॉ. सचिन व्‍यास, डॉ. आशीष पचौरी, विवेक प्रताप सिंह,  गौरव शर्मा और नीरज पटेल महत्‍वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *